अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप करके उतारा मौत के घाट

पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर मिला शव चाचा ने कहा- बेटी को कुचलकर मारा

रिपोर्टर आदित्य बाजपेई उन्नाव उत्तरप्रदेश

उन्नाव।उन्नाव में गुरुवार को दलित लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। शव शराब ठेके के पास और पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। शव वाहन से कुचले जाने के कारण क्षत-विक्षत हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी की गैंगरेप के बाद गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई है। लड़की रात 12 बजे से ही लापता थी। वह अपने किसी जानने वाले से फोन पर बात करके रात को निकली थी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। लड़की 9वीं की छात्रा थी।

परिजनों का ये भी कहना है कि पुलिस ने बिना बताए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने परियर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने चार अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया ।ग्रामीणों के साथ परिजनों ने परियर मार्ग पर 7 घंटे तक जाम लगाया था। शव की शिनाख्त होते ही शुरू हो गया हंगामा लड़की का शव उन्नाव जिले से जुड़े सफीपुर-परियर रोड पर सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। जैसे ही परिजनों को लड़की के शव के बारे में पता चला। गांव, परिवार और रिश्तेदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना था कि हमें बिना जानकारी दिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए क्यों भेज दिया गया।पुलिस को पहले आस-पास के क्षेत्र में शिनाख्त करानी चाहिए थी। हमारी लड़की के साथ गलत काम हुआ। पुलिस ने मामला हल्का करने के लिए शव को मौके से हटा दिया। परिजनों ने अज्ञात 4 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

मां बोली हत्या कर के शव फेका गया घटना के बाद रोते-बिलखती मां । मां का आरोप है बेटी के साथ गलत काम हुआ।मां ने बताया, “बुधवार रात को बेटा-बेटी सब घर पर ही थे। मेरी बेटी घर पर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच रात करीब 12 बजे के आस-पास उसके किसी जानने वाले का फोन आया। बात करने के बाद उसने फोन रख दिया। कुछ देर बाद वह घर में नहीं थी। हमने सोचा बाथरूम गई होगी। लेकिन काफी देर तक वह आई नहीं तो हमें चिंता होने लगी।हमने अगल-बगल पूछना शुरू किया। पड़ोस के लोग भी बाहर निकलकर आ गए। लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। रात में ही हम लोग बेटी को खोजने के लिए खेतों की ओर निकल पड़े। लेकिन कुछ नहीं पता चला। दो तीन बजे रात तक हम बेटी को तलाशते रहे।कुछ पता न चलने पर थक हारकर लौट आए। सुबह जब हम पुलिस से शिकायत करने के लिए जाने वाले थे इसी बीच किसी ने बताया कि सड़क पर एक लड़की का शव मिला है। जब हम वहां पहुंचे तो भीड़ लगी हुई थी। लेकिन वहां पर कोई शव नहीं था।पुलिस से पूछा तो उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद हम लोग अस्पताल गए तो देखा हमारी बेटी बिना कपड़ों में थी। उसका शव क्षत विक्षत था। देखकर हमारी आत्मा कांप गई। शव को देखकर ही लग रहा था कि मेरी बेटी के साथ गलत काम हुआ है।

गलत काम के बाद ही उसकी हत्या की गई है।”लड़की के चाचा बोले- भतीजी को कुचलकर मारा गया लड़की के चाचा ने सफीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, “मेरी भतीजी कल रात फोन से किसी से बात कर रही थी। इसके बाद वह बाहर गई, तभी से घर नहीं लौटी। रात करीब 12 बजे वह घर से बाहर गई थी। वहीं से उसे कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए।उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर उसकी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को शराब ठेके के पास और पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर फेंक दिया। बेटी के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी गई हैं। उसके कपड़े अस्त व्यस्त और शव भी क्षत विक्षत मिला है ।”पुलिस ने काफी देर बाद परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप चाचा ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को बिना सूचना दिए ही भतीजी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हमने जब पुलिस से सवाल किए तो पुलिस ने उल्टा हमें ही डांटना शुरू कर दिया। इसीलिए हमें सड़क पर उतरना पड़ा। इसमें पुलिस चौकी इंचार्ज ने पूरी लापरवाही की है। उन्हें सबसे पहले घरवालों को सूचना देनी चाहिए थी।3 घंटे से ज्यादा सड़क पर पड़ा रहा शव मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सड़क से साक्ष्य जुटाए।आस-पास के लोगों अनुसार शव करीब तीन से चार घंटे सड़क के किनारे पड़ा रहा। 12 बजे घर से निकलने के बाद लड़की का शव सीधे रोड पर देखा गया। उसी समय किसी ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी थी। सुबह 4 बजे के करीब पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लड़की के कपड़े अस्त व्यस्त थे, उसको गाड़ी से गया था। कुचला कमर से नीचे का हिस्सा पूरी तरह कुचला था, सिर फटा हुआ था। सड़क पर खून बिखरा पड़ा था। शव का मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को उठाकर सीधे जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि रात को पहचान कराना मुश्किल था, इसीलिए अज्ञात होने के कारण शव सीधे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।जांच अधिकारी बोले- एक युवक को हिरासत में ए एस पी शशि शेखर ने बताया कि शव की पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रात से ही किशोरी लापता थी। रात को उसका शव मिला था। पहचान न होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवक से ही छात्रा कल रात में बात कर रही थी। वहीं, एएसपी शशि शेखर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button