मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा में शामिल हुए।

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्यप्रदेश

उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हैलीपेड पहुंचने के बाद विकास रथ पर सवार हुए। विकास यात्रा महिदपुर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।

इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का आत्मीय अभिवादन किया। इस दौरान विकास यात्रा रथ में वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button