IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Madhya Pradesh News जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मण्डला.नगरपालिका टाउनहॉल में जिला स्तरीय रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को अपना स्वयं का रोजगार, सेवा, उद्योग इकाई स्थापित करने के लिए शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को उनके रोजगार हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया गया।

जिला स्तरीय रोजगार दिवस में उपस्थित अतिथियों द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ० भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, ग्रामीण आजिविका स्व सहायता समूह, शहरी आजिविका स्व सहायता समूह एनयूएलएम, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि में बैंकों के द्वारा स्वीकृत ऋण एवं वितरण पत्रक प्रदाय किये गए।

जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एल. मरावी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक एन.के. वास्कले, जिला अग्रणी प्रबधंक सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अमित केशरी, रोजगार अधिकारी एस.एल. सैयाम, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक मण्डला एवं सेडमेंप मण्डला एस.के. शर्मा एवं हितग्राही उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button