ब्रेकिंग न्यूज़
Assam News सौहार्द व भाई चारा का त्योहार ईद हर्षोल्लास के साथ संपन्न। बडी संख्या मे लोगो ने की नमाज अदा।

रिपोर्टर मोइनुल हुसैन ओझा कार्बी आंगलोंग असम
बोकाजान गुरुवार पवित्र रमजान के अंतिम दिन चांद देखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।इसी क्रम मे देश के अन्य हिस्सो की तरह बोकाजान महकमा मे भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बोकाजान के विभिन्न मस्जिदो मे सुबह ईद की नमाज अदा के पश्चात लोग एक दुसरे के गले मिलकर बधाईया दिए। इस अवसर पर ईदगाह मे लोग बच्चो के साथ घुमते व बधाईया देते देखे गए। लाहरीजान के दुधु कालोनी मे स्थित जमा मस्जिद मे लोगो ने मस्जिद के ईमान अलहज मौलाना मोइनुद्दीन कासिमी के साथ लोग ने नमाज अदा किया। साथ साथ असम मुस्लिम छात्र संस्था के केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष मैनुल हुसैन ओझा व कार्बीअंगलाग जिला समिति के अध्यक्ष असादुदीन ने सभी लोगो को ईद की शुभकामनाऐ भी दिए।

Subscribe to my channel