ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News नव निर्मित मंदिर तिलगारा मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा प्रचार प्रसार हेतु गुजरात का रथ मध्यप्रदेश पहुंचा।

रिपोर्टर दोलतराम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम, धार, झाबूआ तीन ज़िले के मध्य बसे खोडल धाम नव निर्मित माता मंदिर के शुभआरंभ व मूर्ति पूजा कर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की रुप रेखा के अंतर्गत श्री खोडियार माताजी मंदिर मध्यप्रदेश ट्रस्ट परिषद तिलगारा से एक प्रतिनिधि मंडल आज खोडियार माता जी का रथ खोडल धाम कगवाद से निकलकर मध्य प्रदेश की पावन भूमि का पहला गांव रामनगर पेटलावद तहसील जिला झाबुआ में प्रवेश हुआ रास्ते में पड़ने वाले गांव के श्रद्धालुओं ने जम कर किया स्वागत पुष्पवृष्टि कर मूर्ति पूजन किया

जो पेटलावद तहसील के पाटीदार समाज के सभी गांव में होता हुआ धार जिले के समाज के सभी गांव रतलाम जिले के समाज के सभी गांव में भ्रमण करेगा जिसमें माता बहनों द्वारा पूजन की जाएगी रथ ब्राह्मण करवाने का उद्देश्य है तिलगारा में मां खोडियार का मंदिर पूर्ण होकर माताजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होना है उसके संबंध में नवरात्रि दिनांक 8 अप्रैल से 15 अप्रैल 24 तक 21 कुंड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button