ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

रिपोर्टर रामदत्त दहायत सतना मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर की महिला इकाई के द्वारा ग्राम नागौरा में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल अवधारणा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान जैसे बिंदुओं पर केंद्रित रहा इस सात दिवसीय कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा स्वयंसेवकों को शिक्षा सेवा स्वच्छता भविष्य निर्माण की जानकारी प्रदान की गई । इसमें मुख्य रूप से नगर निगम बिरसिंहपुर के सीएमओ श्री ओझा सर एवं पशु पालन एवं डेयरी विकास विभाग कोटर के सर्जन श्री प्रीतम सिंह सर , महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


समापन समारोह में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना की हिंदी विभाग की प्राध्यापक एवं रासेयो की जिला संयोजक श्रीमती क्रांति मिश्रा मैडम एवं शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के रासेयो प्रभारी श्री भास्कर चौरसिया सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र उपस्थित रहे।

क्रांति मिश्रा मैंडम ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को बताया कि जहां एक ओर एनएसएस हमारे व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है वहीं दूसरी ओर एन एस एस से प्राप्त होने वाले बी एवं सी सर्टिफिकेट आपके भविष्य निर्माण में भी सहायक होते हैं। रासेयो का लक्ष्य शिक्षा के द्वारा समाज सेवा एवं समाज सेवा के द्वारा शिक्षा है।एन. एस. एस. एमपीपीएससी और यूपीएससी में शामिल हो चुका है। समापन समारोह में स्वयंसेवकों को सात दिवसीय कैंप का प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समापन समारोह में शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर के प्राचार्य श्री राकेश सिंह सहायक प्राध्यापक हिंदी एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी शिवांगी दाहिया ,सहायक प्राध्यापक गेह चंद पटेल क्रीड़ा अधिकारी विजय पांडे अतिथि विद्वान राजनीति शास्त्र नागेंद्र शुक्ला अतिथि विद्वान अंग्रेजी रमा सिंह अतिथि विद्वान अर्थशास्त्र स्नेह लता पटेल ग्रंथपाल इंद्र कुमार प्रजापति एवं अन्य एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button