IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बस्ती में फंदे से लटकता मिला युवक का शव:रात में दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद चला गया था सोने, सुबह मिली बॉडी

बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में युवक का घर में फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्टर पवन कुमार बस्ती उत्तर प्रदेश

लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव निवासी दुर्गेश यादव (22) पुत्र राम सुरेश करीब 15-20 वर्षों से पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली गांव में मां लक्ष्मी देवी के साथ रहता था। परिवार के अन्य सदस्य पिता राम सुरेश यादव, बहन महिमा, छोटा भाई राकेश यादव महसों में रहते हैं। लेकिन परिवार के सदस्यों का प्रतिदिन महसो से अमौली आना जाना लगा रहता हैं। मां के अनुसार 18 फरवरी की रात दुर्गेश ने घर पर दोस्तों के साथ मछली बनाकर खाई थी। दोस्तों के जाने के बाद वह सोने के लिए कमरे में चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक न जागने पर उसे जगाने पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था।

दरवाजा बंद देख वह वापस लौट आईं, लेकिन जब काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं निकला तो, वह फिर से उसे जगाने के लिए पहुंची। आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो सूचना परिवार वालों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे हड़िया पुलिस चौकी प्रभारी ने कमरा खुलवाया तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था। चौकी प्रभारी हड़िया रमेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। छानबीन और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button