IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News बस्ती में दिल दहलाने वाली घटना, शादी में शामिल होने गई मासूम बच्ची के साथ रेप कर की हत्या

इस घटना को लेकर परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी और फिर चौकी प्रभारी महसो भी मौके पर छानबीन करने पहुंचे मगर बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका.

रिपोर्टर पवन कुमार बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती में कानून को चुनौती देते हुए अपराधियों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है. जिले में शादी में शामिल होने गई मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. लालगंज थाना क्षेत्र के भुवनी ग्राम सभा में 8 वर्षीय बेटी शानिवार को उनके भाई भरथरी के लड़के सूरज की शादी में शामिल होने गई थी. इस दौरान घर की महिलाएं और मृतक भी डीजे पर डांस कर रही थी जो अचानक लापता हो गई. इसके बाद लगभग 9 बजे घर के लोगों ने उसकी खोज-बीन करना शुरू कर दिया लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला.

वहीं बारात में गए लोगों से जब पूछा कि बेटी बारात में गई है तो वहां पता चला कि बच्ची वहां भी मौजूद नहीं है. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी. फिर चौकी प्रभारी महसो भी मौके पर छानबीन करने पहुंचे, मगर बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका. उसके बाद सुबह परिजनों ने अगल बगल देखा तो पता चला कि गेहूं के खेत के बगल में उसकी लाश थी. फिर लाश को देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर एएसपी दीपेंद्र चौधरी और थाना प्रभारी महेश सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे.

घटनास्थल पर पहुंचकर एएसपी ने लोगों से पूछताछ भी किया उसके बाद फॉरेंसिक की टीम आई और फिर घटना के सबूत जुटाए. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार ने लोगों से बात की और परिजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. इस घटना को लेकर एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम भी लगा दी गई है. ताकि इस घटना में शामिल आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार हो सके. वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button