Madhya Pradesh News टोंक खुर्द प्रस्तावित बस स्टैंड फ्रीगंज चौराहा पर अतिक्रमण कर वाहनों को खड़ा कर अवैध प्रकार से ठेला लगाया जा रहा है शासन प्रशासन मौन।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा टोकखुर्द देवास मध्य प्रदेश
टोंक खुर्द।स्थानीय प्रस्तावित बस स्टैंड फ्रीगंज चौराहा पर अवैध अतिक्रमण करके अवैध भारी एवं खाली वाहनों को खड़ा कर घर चले जाते हैं एवं अवैध प्रकार से ठेला लगाकर बस स्टैंड की जगह पर आवागमन वाहनों को निकलने की जगह तक भी नहीं बच पा रही हैं आए दिन रोजाना भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है एक्सीडेंट होता रहता है कोई भी सुनने वाला नहीं है इस संबंध में नगर वासियों द्वारा ज्ञापन पत्र में एवं सीएम हेल्पलाइन में अवैध अतिक्रमण वाहनों को हटाया जाए एवं अवैध प्रकार से ठेले लगाए गए उनको भी हटाया जाए तथा बस स्टैंड पर पुलिस सहायता केंद्र गुमटी वर्षों से स्थापित है जो धूल चाट रही है एवं शराब की बोतल पड़ी हुई है लेकिन पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिस की ड्यूटी नदारत रहती हैं पिछले वर्ष श्री महाकाल ज्वेलर्स की दुकान पर लाखों की चांदी सोना एवं नगदी रुपए रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का धावा बोलकर दुकान की शटर अचकाकर चोरी की गई थी लेकिन आज तक भी कोई किसी प्रकार से शासन प्रशासन द्वारा जांच करवाई नहीं की गई अतिक्रमण को वाहनों एवं ठेलों को लेकर एसडीम टोंक खुर्द को ज्ञापन पत्र दिया गया एवं सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज की गई अवैध वाहन खड़े करते रहते हैं वाहन मालिको की कोई किसी प्रकार से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित नहीं है लेकिन कार्रवाई अधर में लटकी पड़ी हुई है नगर वासियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बस स्टैंड का तत्काल ही मौका स्थल का जायजा लेकर निरीक्षण कर संबंधित विभाग के खिलाफ दंडात्मक कठोर वैज्ञानिक करवाई की जावे एवं यदि एक सप्ताह के अंतराल में कोई किसी प्रकार से कार्रवाई नहीं की गई तो मुख्यमंत्री डॉ,मोहन यादव से भोपाल पहुंचकर नगर की समस्या लिखित में अवगत कार्रवाई जावेगी। इस संबंध में नवागत पुलिस थाना प्रभारी द्वारा चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस पॉइंट लगाकर पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिस की व्यवस्था मेरे द्वारा की जावेगी पुलिस थाना प्रभारी आलोक सोनी टोंक खुर्द

Subscribe to my channel