
रिपोर्टर अंकित शर्मा सीकर राजस्थान
पाटन. इलाके के डाबला के पास स्थित घाटा वाला हनुमान जी मंदिर से अज्ञात चोर शुक्रवार रात्रि दो दानपात्र चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई। शनिवार सुबह जब लोग मंदिर में पहुंचे तो दानपात्र चोरी की जानकारी मिली। सूचना पर डाबला पुलिस चौकी स्टाफ ने घटनास्थल का जायजा लिया। मंदिर महंत परशुराम शर्मा ने बताया कि मंदिर से दो दानपात्र चोरी हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो रात्रि करीब 10.30 बजे दो चोर मंदिर से दानपात्र चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व भी इसी मंदिर में मंदिर महंत परशुराम के साथ मारपीट कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया गया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।


Subscribe to my channel