मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश ग्रीन एनर्जी का अधिकतम उपयोग करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है मुख्यमंत्री

ग्रीन बॉण्ड धरती को बचाने का महा अभियान है: सी एम

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में घंटा बजाकर इंदौर नगर निगम के “ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यू” की एनएसई में लिस्टिंग की। कार्यक्रम में सीएम श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था इंदौर एक दौर है। मैं भी मानता हूं कि इंदौर लीक से हटकर सोचता है और लीक से हटकर करता है। इसके एक नहीं, कई उदाहरण हैं। ये ग्रीन बॉन्ड जारी करना साधारण कार्यक्रम नहीं है। ये धरती को बचाने का महा अभियान है। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती कैसे सुरक्षित रहे। हमें प्रकृति का शोषण नहीं, दोहन करना होगा, तभी ये धरती बचेगी। ये ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज कोई साधारण खतरा नहीं है। इससे निपटने के उपाय हमें करने होंगे। प्रधानमंत्री ने भी ये संदेश दिया है। मुझे गर्व है कि इंदौर ने इस दिशा में बहुत मजबूत कदम बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये एक नया दौर है,नई शुरूआत है। इंदौर के इस दिशा में प्रयत्नों पर गर्व होता है। सिटी बस सेवा की सीएनजी बसों से इलेक्ट्रिक बसों का समावेश किया गया। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने 126 चार्जिंग स्टेशन तैयार हैं। इन नवाचारों के कारण कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा रहा है। इंदौर नगर निगम ने कार्बन उत्सर्जन रोकने और कार्बन क्रेडिट अर्जित करने के लिए मॉडल बनाया है, जो अन्य निकायों और विभागों को प्रोत्साहित करेगा। ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से जो राशि प्राप्त होगी, वो शहरों के विकास में लगेगी। हमने सांची को देश की पहली सोलर सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button