ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana News मिल गेट रोड पर बर्तन स्टोर मे लगी आग, छोटा सिलेंडर फटा। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा
हिसार, मिल गेट पर नई सब्जी मंडी के पास नगर निगम की दुकान नः17 मे आग लग गई। दुकान सूरजाराम बर्तन स्टोर चलाता है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से गैस रिसाव बताया जाता है।जानकारी के अनुसार इस दौरान बडे सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर मे गैस भरी जा रही थी।साथ ही दुकान के शटर पर वेल्डिंग का काम चल रहा था।गैस रिसाव के कारण दुकान मे आग लग गई। हादसे मे मौके पर धमाका भी हुआ। हालकी दुकान दार ने इससे इन्कार किया।पडोसियो ने बताया कि छोटा गैस सिलेंडर फट गया।इसके कारण दुकान मे आग फेल गई। पडोसी दुकानो की दीवारो मे भी दरार आ गई।

Subscribe to my channel