ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने मदिरा अनुज्ञप्तिधारियों के साथ बैठक की

ई-टेण्डर प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट छतरपुर में नवीन वर्ष 2024-25 ठेका निष्पादन हेतु समस्त अनुज्ञप्तिधारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बताया गया कि जिला छतरपुर में 07 नवीन बड़े एकल मदिरा समूहों जिनमें बडामलहरा समूह 502338093 रूपए, छतरपुर समूह 476468748 रूपए, लवकुशनगर समूह 446262218 रूपए, सीएचएच एफ 1 छतरपुर समूह मूल्य 414030253 रूपए, खजुराहो समूह 378719061 रूपए, नौगांव समूह 353152232 रूपए, बिजावर समूह 327467765 रूपए राजस्व की अधिकतम प्राप्ति की दृष्टि से विभक्त किया गया है। कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा अनुज्ञप्तिधारियों को वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति के सकारात्मक बिन्दुओं की जानकारी दी गई तथा ई-टेण्डर प्रकिया में अधिक से अधिक भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त बैठक में सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जायसवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसन लाल गोहिया, आबकारी उपनिरीक्षक अजय वर्मा, राजेन्द्र बिलवार अन्य अधिकारी एवं अनुज्ञप्तिधारी उपस्थित रहे है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button