ब्रेकिंग न्यूज़

छ.ग. सर्व पिछडा वर्ग समाज बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष तरूण सिंह धाकड़ ने सौंपा ज्ञापन

जनगणना 2027 सर्वे प्रपत्र के सरल क्रमांक/कालम नंबर 12 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग को भी जोड़ने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।



मांगे इस प्रकार है
1) यह कि भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक सी.जी. डी.एल.-अ-2201120269528 जारी दिनांक नई दिल्ली 22 जनवरी 2026 के गृह मंत्रालय भारत के रजिस्ट्रार के कार्यालय के अधिसूचना में उल्लेख स्थानीय क्षेत्र की सीमाओं के भीतर में भारत की जनगणना 2027 के संबंध में मकान की सूचीकरण तथा मकानों की गणना अनुसूचियों के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए नीचे प्रगणित मदों के संबंध में सभी व्यक्तियों से इस प्रकार प्रश्न पूछे जाने की सरल क्रमांक 12 में सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का उल्लेख है उसमें अन्य पिछड़ा वर्ग को भी जोड़ा जाना सुनिश्चित किया जाए।



2) यह कि यूजीसी के लिए प्रावधानित नियमावली को तत्काल लागू करें।
3) यह कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में 27% आरक्षण प्रदान करे।

उपरोक्त तीनों मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार नहीं किया जाता है तो आगामी दिनों में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button