ब्रेकिंग न्यूज़

कोडरमा में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, ₹50 लाख से अधिक का नुकसान

👉 तिलैया में आग का तांडव, फर्नीचर गोदाम जलकर खाक

👉 शॉर्ट सर्किट की आशंका से लगी आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा

👉 हाई टेंशन तार के नीचे गोदाम, हादसे ने उठाए सवाल

कोडरमा | जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा स्थित अंबाकोला रोड पर मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस हादसे में गोदाम में रखे लकड़ी के फर्नीचर समेत अन्य महंगे सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब ₹50 लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह गोदाम स्थानीय निवासी जफीर अंसारी का है। घटना सुबह करीब 3 बजे की है, जब आसपास के लोगों ने शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनी और तेज रोशनी देखी। बाहर निकलकर देखा तो गोदाम में आग तेजी से फैल चुकी थी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन लकड़ी के फर्नीचर की अधिकता के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गोदाम मालिक के अनुसार अंदर फर्नीचर के अलावा लोहे की अलमारी, फ्रिज, कूलर समेत कई कीमती सामान रखे थे, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि गोदाम के ऊपर से 11,000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजर रहा है। इस संबंध में पहले भी बिजली विभाग को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button