जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News श्रीनगर के बाहरी इलाके में पकड़ा गया तेंदुआ

रिपोर्टर परवेज अहमद बारामूला जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर, वन्य जीव विभाग ने मंगलवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके बगंदर लासजन इलाके में एक तेंदुए को पकड़ा। कुछ स्थानीय लोगों ने तेंदुआ को उस इलाके में घूमते हुए देखा, जब वे ‘फजर’ की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे। एक अलर्ट जारी किया गया था और मस्जिद के पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग करते हुए घोषणा की गई थी, जिसमें लोगों, विशेषकर बच्चों को बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया था। वन्य जीवन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “स्थानीय लोगों ने हमें फोन पर सूचित किया और हमारी टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जानवर को पकड़ लिया।”

Subscribe to my channel