ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा जंक्शन पर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद

गोण्डा जंक्शन पर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद

जनपद :गोण्डा!
गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), अपराध सूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो वीवो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देशन में सोमवार को अपराध आसूचना शाखा, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गोंडा जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पश्चिमी छोर स्थित पैदल पुल के नीचे दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के बाद वे मोबाइल फोन मजबूरी का हवाला देकर अन्य यात्रियों को कम कीमत पर बेच देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौशाद अहमद (20 वर्ष) पुत्र फैयाज अहमद तथा फरीद सिद्दीकी (21 वर्ष) पुत्र शाहिद सिद्दीकी, दोनों निवासी शास्त्रीनगर तोपखाना, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
इस संबंध में जीआरपी थाना गोंडा में मु.अ.सं. 89/26 के तहत धारा 317(2) एवं 317(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई में अपराध सूचना शाखा, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी एवं टास्क टीम के पुलिसकर्मियों की संयुक्त भूमिका रही

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button