ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन्

ब्यूरो चीफ कपिल देव शर्मा नीमकाथाना  राजस्थान

सेठ नन्द किशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय, नीमकाथाना में चल रहे रोवर्स व रेंजर्स के निपुण एवं राज्य पुस्कार प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने शिविर के प्रथम सत्र में ध्वजारोहण कर दैनिक गतिविधियों की शुरुवात की तथा सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। उन्होनें पांच दिनों तक सम्पन विभिन्न गतिविधियों के बारे में रोवर्स रेंजर्स से जानकारी प्राप्त की। रोवर्स व रेंजर्स ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली तथा परिसर में पौधा रोपण किया। लीडर ट्रेनर गिरधारी लाल डावर ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान पांच दिनों तक जो गतिविधियाँ सम्पन करवाई उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद रोवर्स व रेंजर्स को वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. आर.सी. यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सेवा भाव को अपने जीवन में उतारे और राष्ट्र सेवा से जुडे। स्थानीय सचिव दलीप तिवाडी ने बताया की प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत रोवर्स रेंजर्स ने शारीरिक दक्षता, मानसिक योग्यता, पैदल यात्रा, पर्वतारोहण आदि गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में श्री हजारी लाल सैनी, कैलाश चन्द्र शर्मा, श्री सुवा लाल वर्मा, श्री भृगु राम डॉ. प्रीति गुप्ता डॉ. संदेश गौतम, डॉ. ईश्वर चन्द्र, प्रो. मनमोहन सैनी आदि उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button