उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News थाना बलुवाकोट पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

होटल/ ढाबों व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 35 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही.

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने व होटल /ढाबों में अवैध रुप से शराब पिलाने/बेचने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है। जिस क्रम में दिनांक 19.02.2023 को उ0नि0 मीनाक्षी देव, थाना बलुवाकोट द्वारा मय पुलिस टीम के चैकिंग के दौरान दुंगातोली में होटल रीवर प्वाइंट के पास अभियुक्त विशन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम दुंगातोली को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना बलुवाकोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान होटल/ ढाबों में शराब पीने वाले कुल- 35 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button