Uttar Pradesh News : 1 अदद पिकअप मय 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद व गिरफ्तार 01 नफर अभियुक्त।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के द्वारा अवैध खाद की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, नौतनवां पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान SSB 66वीं वाहिनी के ASI एम जितेन मिथेई की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पैसिया बाबू पावर हाउस पहुँचकर जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। वाहन सं0 UP53JT 5120 पिकअप में 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद तथा वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम व पता: मंटू उपाध्याय पुत्र स्व0 योगेन्द्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट – उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर
बरामदगी का विवरण:
• 01 पिकअप वाहन सं0 UP53JT 5120 में 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद
बरामद करने वाली पुलिस टीम व SSB टीम का विवरण:
1. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह (थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज)
2. का0 गोपाल कुशवाहा (थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज)
3. का0 शैलेन्द्र मौर्य (थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज)
4. ASI एम जितेन मिथेई (SSB 66वीं वाहिनी)
5. का0 मो0 अजीम अंसारी (SSB 66वीं वाहिनी)
6. का0 महेश जामोद (SSB 66वीं वाहिनी)


Subscribe to my channel