Uttar Pradesh News : मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस पर जागरूकता वाहन अभियान
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को महराजगंज पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति महराजगंज मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस का आयोजन के अवसर पर जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक किया गया। जागरूकता वाहन उप जिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता , सशस्त्र सीमा बल 22वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार, मानव तस्करी रोधी थाना प्रभारी पंकज कुमार पाल , निचलौल थानाध्यक्ष अकित सिंह, पी जी एस एस निचलौल के प्रभारी फादर प्रवीण द्वारा निचलौल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि, यह मुहिम से लोगों के जागरूकता से मतलब है। इस तरह के जागरूकता अभियान के सहयोग के लिए पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति को उन्होंने धन्यवाद दिया और सभी शुभकामनाएं दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मानव तस्करी का खतरा चपेट में आने वाले परिवार को ज्यादा हैं। बच्चों और अभिभावकों को मानव तस्करी के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक कर मानव तस्करी पर रोक लगाया जा सकता हैं। सशस्त्र सीमा बल 22 बटालियन के ठूठीबारी प्रभारी सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार ने कहा, कि एस एस बी मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं और अपने जवानों को प्रशिक्षित कर रही है। ताकि मानव तस्करी को रोका जा सकता हैं।

थानाध्यक्ष अंकित सिंह व ने कहा कि मिशन शक्ति टीम इस क्षेत्र में लोगों को विशेष रूप से जागरुक कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, निचलौल के शाखा प्रभारी फादर प्रवीण ने बताया कि मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस 2026 का थीम है टैरेपेड बिहाइंड द स्कैम है। थीम का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी के संचालन के भीतर जबरन अपराध के लिए मानव तस्करी की बढ़ती घटना को उजागर करना। यह ध्यान आकर्षित करता है कि कैसे संगठित अपराध समूह वित्तीय ,सुरक्षा करने के लिए लोगों का शोषण कर रहे हैं। मानव तस्करी रोधी थाना प्रभारी पंकज कुमार पाल द्वारा बताया गया कि पीडितो की पहचान, सुरक्षा और सहायता के प्रयासों को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी है।

पी जी एस एस के सिस्टर जगरानी ने कहा कि ने सु रोखित शैशव कार्यक्रम बच्चों के अधिकारों के प्रति और लोगों को सम्मानित जीवन जीने के लिए हम शासन प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। सिस्टर अल्विना ने कहा कि यह जागरूकता वाहन निचलौल से नौतनवा, सनौली, भगवानपुर, बरगदवा बाजार ठूठीबारी, शीतलापुर खेसरहा, रेगहिया, मटरा होते झुलनीपुर में इसका समापन हुआ। बाल संरक्षण कार्यकर्ताओं ने हैंड बिल के माध्यम से लोगों को मानव तस्करी के खतरों और बचाव पर जागरूक किया। इस जागरूकता वाहन रैली में, मानव तस्करी रोधी थाना महराजगंज, निचलौल, ठूठीबारी, नौतनवा, सोनौली, परसा मलिक,बरगदवा के मिशन शक्ति टीम एवं एस एस बी 22 वी एवं 66 वी बटालियन के बी ओ पी हरदीडाली, डण्डा हेड, सोनौली, भगवानपुर, शिवतरी, झिगटी,बरगदवा, ठूठीबारी, झुलनीपुर के अधिकारी एंव सहयोगी, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के शाखा प्रभारी फादर प्रवीण,सिस्टर जगरानी, सिस्टर अल्बीना, अंकित, श्रवण कुमार, आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, सुनील, पुष्पा, साधना, मेनका एवं उन स्टाफ उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel