ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News युवा संसद की यूथ लीडरशिप समिट संपन्न हुई कर्क रेखा डोगला में।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

”लीडरशिप जन्मजात होती है युवाओं को ज़रूरत है इसे तलाश कर तराशने की”

उक्त बात युवा संसद संयोजक व अभियोजन अधिकारी श्री गोकुलसिंह सिसोदिया द्वारा वराहमिहिर सभागार डोंगला में आयोजित यूथ लीडरशिप समिट के दौरान युवा संसद सदस्यों के नेतृत्व कौशल संवर्धन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कही।

एक दिवसीय युवा नेतृत्व कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ श्री हाकमसिंह डोडिया ज़िला संघ चालक, श्री घनश्याम रत्नानी प्रभारी डोंगला , श्री बद्रीलाल थावलिया सरपंच प्रतिनिधि व डॉ निलेश पांचाल डायरेक्टर समृद्धि इंटरनेशनल के डायरेक्टर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर श्री भूषण धनोडकर डायरेक्टर अर्थ सोल्यूशन रतलाम के द्वारा युवाओं को नेतृत्व कौशल के गुर सिखाये गये ।

समापन सत्र की अध्यक्षता मप्र जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय के द्वारा की गई , समापन सत्र की अतिथि लन्दन से पधारी श्रीमती कुसुम सावलानी के द्वारा की गई ।

समापन सत्र में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

कार्यशाला में युवा संसद व जन अभियान परिषद के क़रीबन 230 प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता की गई ।

कार्यशाला का संचालन युवा संसद सह संयोजक श्री हिम्मत सिंह तंवर के द्वारा स्वागत भाषण युवा संसद के श्री ईश्वरसिंह ठाकुर द्वारा दिया गया आभार श्री विक्रम सिंह चौहान के द्वारा व्यक्त किया गया
उक्त जानकारी युवा संसद के सदस्य श्री ईश्वर सिंह आंजना के द्वारा दी गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button