IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शादी प्यार धोखा और मर्डर

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर, रीवा, मध्यप्रदेश

 पति ने जाना पत्नी का ऐसा राज्य की पति को गंवानी पड़ी जान, पति ने माफ कर दी थी पत्नी की सारी गलती फिर भी पत्नी को नहीं आया रहम खबर विस्तार से _ पति और पत्नी के रिश्ते में पहले शादी होती है फिर प्यार होता है और फिर धोखा मिलता है अंत हत्या जैसी बेहद खौफनाक वारदात के साथ होता है वाक्य है मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का जहां एक विवाहित महिला ने शादी तो की लेकिन प्यार किसी दूसरे से कर पति को धोखा दिया है जब पति को उसके प्यार की भनक लगी तो उसने पति की हि हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया पति को रास्ते से हटाने में पत्नी ने प्रेमी की मदद ली और दोनों ने मिलकर हत्या जैसे संगीन जुर्म कर डाला एक दूसरे के प्यार में पागल हो चुके इस जोड़े को शायद इस बात का जरा भी इल्म नहीं था की हत्या की इस वारदात के साथ ही उनके प्यार का भी अंत होने वाला है और वह कानून के शिकंजे में आ जाएंगे और वही हुआ हत्या के महज 2 दिन के भीतर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया इस पूरे घटनाक्रम में पति का कसूर सिर्फ इतना था कि पति-पत्नी के वह तमाम राज्य जान चुका था जो उसकी पीठ पीछे किए जा रहे था जो उसकी पीठ पीछे किए जा रहे थे हालांकि पत्नी के राज्य जान चुके पति नें पत्नी को समझाइश भी दी थी लेकिन पति की समझाइश पत्नी को नागवार गुजरी और उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी दरअसल सिंगरौली जिले के खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में वीते दिवस हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या किसी और ने नहीं की बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी बताया गया कि महिला को कम उम्र के युवक से प्रेम हो गया था जब इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने विरोध किया लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी बल्कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को चितरबईकला गांव के गदीहवा घाटी जंगल में फ़ेंककर दोनों फरार हो गए चौकी प्रभारी खुटार अभिषेक पांडे ने बताया कि बीते 17 फरवरी की दोपहर 4:30 बजे चितरबईकला गांव के गदीहवा घाटी के जंगल की झाड़ी में फूलझर निवासी सुरपति सिंह गौड़ पिता शिव भगत सिंह गौड़ उम्र 35 वर्ष का शव मिला गले में गमछा का फंदा लगा था घटनाक्रम में प्रथम दृष्टया गला घोटने के कारण मौत की संभावना जताई गई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी विवेचना में घटना स्थल पर उपस्थित साक्ष्य एवं गवाहों के कथन लेख के बाद कई बिंदुओं पर हुई विवेचना पर पाया गया कि मृतक की पत्नी आरोपी कल्पना सिंह गौड़ से बुद्ध सागर गुप्ता पिता पास नाथ गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी गजरा बहरा थाना सरई का प्रेम प्रसंग चल रहा है इसकी जानकारी महिला के पति सुरपती सिंह को हुईं तब वह पत्नी को प्रेमी बुध सागर गुप्ता से मिलने के लिए मना करता था पति की बात उसको नागवार गुजरी और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया आरोपी महिला पति को लेकर बैढ़न इलाज कराने आई थी जहां से वापस लौटने के दौरान रात 9:00 बजे चितरबईकला जंगल के रास्ते घर जा रहे थे तभी गदीहवा घाटी के पास पहुंचते ही आरोपी बुद्ध सागर गुप्ता ने मिर्च पाउडर का पैकेट लिया था जिसे युवक की आंख में डाल दिया इस दौरान महिला आरोपी कल्पना सिंह गौड़ व प्रेमी बुद्ध सागर गुप्ता ने गला दबाकर सुरपति सिंह गौड़ की हत्या कर दी इसके बाद गले में गमछा लपेटकर उसे झाड़ी में बांध दिया और दोनों फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button