मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News जल्द होगी कुंडलपुर में रुकमणी जी की प्रतिमा स्थापित केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश

दमोह में कुंडलपुर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया बड़ा ऐलान जल्द ही मठ में रुकमणी जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी दरअसल कुंडलपुर के रुकमणी मठ के पास मौजूद अंबिका मठ से कई वर्ष पहले रुकमणी जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी क्योंकि राजस्थान से बरामद हुई थी जिसे विदिशा के ग्यारसपुर संग्रहालय में रखा गया था

केंद्रय मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रयासों से इस प्रतिमा को दमोह लाया गया और दमोह के पुरातत्व संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज कुंडलपुर पहुंचे यहां पहले बड़े बाबा के दर्शन किए फिर अम्बिका मठ पहुंचे अंबिका मठ में एक बैठक को उन्होंने संबोधित किया जिसमें आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और जिला प्रशासन के लोग मौजूद थे इस में केंद्रीय मंत्री ने दिशा निर्देश दिए हैं कि जल्द ही यहां पर बाउंड्री वॉल सड़क तालाब का निर्माण कार्य पूरा हो सुरक्षा व्यवस्था हो तब वे रुकमणी जी की प्रतिमा यहां पर स्थापित करवाएंगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संभवत 2023 में ही रुकमणी जी की प्रतिमा विराजमान हो जाएगी दमोह में लगातार प्रतिमा को वापस मठ में स्थापित करने के लिए ज्ञापनों का दौर चल रहा है। जिस पर विराम लगाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बड़ा ऐलान किया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button