Madhya Pradesh News मण्डला मशहूर चित्रकार हैदर रजा की 102वीं जयंती: नगरवासियों ने कब्र पर पेश की चादर, मंडला में हुई रजा उत्सव की शुरुआत

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश
मंडला में गुरुवार को पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित मशहूर चित्रकार स्व सैयद हैदर रजा की 102वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर स्थानीय बिंझिया स्थित कब्रिस्तान में उनकी और उनके पिता सैयद मोहम्मद रजा की कब्र पर चादर पेश की गई।
वहीं सैयद हैदर रजा की जयंती से रजा उत्सव की शुरुआत हुई। रजा वीथिका में 4 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में स्थानीय छायाकारों की प्रदर्शनी, चित्रकला कार्यशाला और माटी के रंग और नाट्य संगीत के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार अखिलेश ने रजा साहब
को याद करते हुए कहा कि रजा साहब मंडला से
निकलकर विश्व में ख्याति प्राप्त की है। इसका मंडला
को गहरा लाभ हुआ है। जब से रजा फाउंडेशन ने तरह-तरह के कार्यशालाएं और प्रोग्राम ऑर्गेनाइज करने शुरू किया है, मंडला में एक कला चेतना जागृत हुई है। रजा उत्सव के संयोजक योगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रजा साहब अपने जन्मदिन पर युवाओं के प्रोत्साहन के लिए शुरुआत से ही प्रदर्शनी लगाया करते थे मंडला के लेखक और गायक श्याम बैरागी ने कहा कि लगभग 15 साल पहले रजा साहब से मेरी मुलाकात हुई थी। उन्हें अपनी मातृभूमि अपने देश को लेकर के जो प्रेम था वह बहुत अद्भुत था। वह बहुत नेक दिल इंसान और बहुत बड़े कलाकार थे। मंडला से उन्हें विशेष लगाव था। रजा फाउंडेशन की ओर से वर्ष में दो बार आयोजित कार्यक्रमों में मंडला सहित देश भर से कलाकार आते हैं।
उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा को 1981 में पद्मश्री, 2007 में पद्म भूषण और 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। फ्रांस सरकार ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजियों द ओनर से 2015 में विभूषित किया था।
मध्यप्रदेश शासन से 1981 में उन्हें राष्ट्रीय कालिदास सम्मान मिला। इतने सारे सम्मान हासिल करने वाले वे भारत के एकमात्र चित्रकार हैं।मंडला से था विशेष लगाव
सैयद हैदर रजा का बचपन मंडला में बीता था। इसलिए उन्हें मंडला से विशेष लगाव था। उनकी इच्छा के अनुसार जब उनका निधन हुआ तब उन्हें मंडला के कब्रिस्तान में पिता की कब्र के नजदीक दफनाया गया था। रजा फाउंडेशन की ओर से उनकी जयंती पर प्रतिवर्ष रजा उत्सव का आयोजन किया जाता है।
Subscribe to my channel