
रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात
शाम करीब 5 बजे बापूनगर के पन्ना एस्टेट रोड पर अरसद अली गुजर रहा था,तभी शराब तस्कर जसु ठाकोर ने अरसद अली को गाली देना शुरू कर दिया और फिर जसु ठाकोर ने अपने लड़कों रमेश, सन्नी और विशाल ठाकोर के साथ लकड़ी के डंडे से अरसद अली के सिर पर वार कर घायल कर दिया। जसु ठाकोर ने अरसद अली की कमर में चाकू घोंप दिया और शरीर के बाएं हाथ में तलवार से वार कर उसे मारने की कोशिश की. सड़क पर खड़े लोगों ने इस घटना को देखा और 108 को फोन किया. अरसद अली ने बापूनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है उसे तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल में गए।
बापूनगर में पन्ना एस्टेट रोड पर शराब तस्करों और बदमाशों की भरमार है और पन्ना एस्टेट रोड और बापूनगर के हसन शरीफ दरगाह रोड में शराब,चरस,गांजा और एमडी ड्रग्स की खुलेआम बिक्री होती है और अगर कोई स्थानीक इस मामले में आवाज उठाता है तो उसे धमकाया जाता है और धमकी दी जाती है.पुलिस की झूठी शिकायतों का सामना करना पड़ता हैं । और सूत्रों का कहना है कि पुलिस इन शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों का समर्थन करती है।




Subscribe to my channel