Uttar Pradesh News एडवोकेट मो. असलम बने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव
रिपोर्टर वकार अहमद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर से लेकर जिले तक के पदों की सौंपी जिम्मेदारी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी युवजन सभा की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी के अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नामित किया गया। सपा युवजन सभा का विस्तार शुरू। सपा युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मो.असलम को बनाया गया। मो. असलम को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी।

एडवोकेट मो. असलम सदर विकास खंड के महुआर गांव के निवासी हैं। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा का दामन करते हुए शुभकामनाएं दी। एडवोकेट मो असलम ने अपने करीबियों सहित सपा समर्थकों का आभार प्रकट किया। बातचीत में कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगा सपा कार्यकर्ताओं के साथ सदैव तत्पर रहूंगा। पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार पूरी ईमानदारी से करूंगा।


Subscribe to my channel