IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News निष्ठा और समर्पण भाव से काम करके ही पार्टी को मजबूत बना सकते है प्रीतम सिंह

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश

दमोह भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमे पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पं विद्यासागर पांडेय, डॉ विजय सिंह राजपूत, हेमंत छाबड़ा, पूर्व विधायक उमादेवी खटीक, पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोना बाई, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी अतिथि के रूप में मंचासीन रहें।

जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने कहा कि इस चुनावी वर्ष में हमे जिले के प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का कार्य करना है साथ ही शक्ति केंद्र की टोली को अपने करणीय कार्य नियमित रूप से करना है, एक शक्ति केंद्र का कार्यकर्ता दूसरे शक्तिकेंद्र पर जाकर विस्तारक के रूप में जाकर निष्ठा और समर्पण भाव से काम करके ही पार्टी को मजबूत बना सकते है, साथ ही आजीवन समर्पण निधि के संचय का कार्य भी पूरी निष्ठा के साथ करना है। जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने बूथ समिति के विषय में जानकारी दी। जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के पारित प्रस्ताव के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मण्डल और शक्तिकेंद्र पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए जिससे हम सब मिलकर जनता के हित के कार्य कर सकें। पूर्व सांसद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदभान सिंह ने भी संगठन को मजबूत बनाने के बारे में जानकारी दी।

पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने संगठन के बारे में अपने 50 वर्ष के कार्यों के बारे में बताया और कहा कि ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओ की मेहनत की दम पर आज हम सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं, जो सौभाग्य का विषय है। पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ विजय सिंह राजपूत ने भी पुराने कार्यकर्ताओं के समर्पण की तरह आज के कार्यकर्ताओं को कार्य करने की सलाह दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया। इस बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष विनोद राय, चंदभान पटेल, संजय सेन, अमित बजाज, अनुराग हजारी, जिला मंत्री अरविन्द उपाध्याय, संजय यादव, अनिता खरे, ब्रजेश दुबे, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार,सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिवशंकर कुशवाहा, आई टी प्रभारी रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, वरिष्ठ नेता देवी सिंह नंदरई, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष आलोक अहिरवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भोला सराफ, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इतंकाब बेग, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक विक्रम सिंह राजपूत, मोंटी रैकवार, देवल कोरी, कोशलेंद्र पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, ब्रजेश सिंह, ललित पटेल, मनीष पाल्या, गणेश सिंह, राजावीर सिंह, देवकी नंदन कुर्मी सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button