Madhya Pradesh News रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत में मतदाता खाद्यान्न से हो रहें बंचित प्रशासनिक अधिकारियों पर उठ रहें भारी सवाल

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
रीवा जिला के तहसील त्योंथर अंतर्गत कई ग्राम पंचायतो के उचित मूल्य राशन दुकान के कई कर्मचारियों कि घोर लापरवाही का मामला प्रकास में आ रहा है इसी तरह से आपको बता दें कि एक मध्यप्रदेश शासन गरीब मजदूर को राशन देकर उनका भरण पोषण कर रही है तो दूसरी तरफ यहां कई उचित मूल्य दुकान के सैल्समैनो के द्वारा हितग्राहियो के साथ भारी धोखाधड़ी कि जा रही है परन्तु वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों का ध्यान न जाने कब भ्रष्टाचार कि ओर पड़ेगा जिससे जनता भ्रष्टाचार के शिकार होने से बच सकें ग्राम पंचायत रजहा के उचित मूल्य दुकान के सैल्स मैन के द्वारा पात्र हितग्राही को खाद्यान्न नहीं दिया जाता है आधे अधूरे को खाद्यान्न देकर बांकी को हाला हवाला का पाठ पढ़ाकर गवन किया गया शासकीय अनाज को ब्लैक करके बेंच कर दुगुना मुनाफा कमा रहें है इधर गरीब मजदूर जनता मर रही है अपनें परिस्थिति से इसी प्रकार से ग्राम पंचायत बजरा के सैल्समैन द्वारा भी भारी लापरवाही कि जाती है पात्र हितग्राही को बराबर खाद्यान्न न देकर आधा अधूरे को देकर बांकी को उल्टा हवाला का पाठ पढ़ाकर शासकीय अनाज को गवन कर ब्लैक कर दुगुना मूल्य में बेंचकर मनमानी राशि कमा रहें है इधर गरीब जनता के खाद्यान्न के साथ भारी भ्रष्टाचार आखिर किस अधिकारी के संरक्षण से यह भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है क्या इतना भ्रष्टाचार होगा कि गरीब मजदूर के खाद्यान्न को भी सोषन किया जायेगा इसी प्रकार से ग्राम पंचायत सोंनौरी, ग्राम पंचायत बारी कला, ग्राम पंचायत ढखरा के सैल्समैनो कि घोर लापरवाही बताई हितग्राही द्वारा बताई गयी है इन सब सैल्समैनो द्वारा भारत सरकार के शासकीय अनाज को गरीब मजदूर को न देकर उनको हाला हवाला बताकर बाद मे अपात्र पूंजी पति ब्यक्ति के हाथ में दुगुना रेट बनाकर शासकीय खाद्यान्न कि काळाबाजारी करके बेंच देते है अस्तु श्रीमान रीवा कलेक्टर महोदय से एवं त्योंथर में पदस्थ अधिकारी महोदय से स्थानीय गरीब मजदूर जनता कि माँग है कि मामले को गंभीरता मे लेते हुए शीघ्र जाँच कार्रवाई करवावें जिससे सच्चाई खुद के खुद सामने आ जाएगी




Subscribe to my channel