IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीति

Uttar Pradesh News गोंडा इटियाथोक भाजपा सांसद ने बहुप्रतीक्षित सड़क मार्ग का किया शिलान्यास

रिपोर्टर वीरेंद्र सिंह गोंडा उत्तर प्रदेश

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रिय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी अर्जुनपुर विजय गढ़वा सड़क मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी,ओपी मिश्रा गुरु जी, मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ओझा, ब्लाक प्रमुख शेष राम बारी,पवन सिंह, अजय राठौर, अश्वनी मिश्रा, संतोष चौरसिया सहित तमाम कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि भाजपा सरकार आप लोगों से किए गए सभी वादे पूरा कर रही है जनपद सहित विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है सड़कों के निर्माण से जहां लोगों का आवागमन शुलभ होगा वही व्यापार को बढ़ावा भी मिलेगा। गोंडा बलरामपुर मार्ग से अर्जुनपुर कलेना, विनोहनी, सरकांड होते हुए विजय गढ़वा तक करोड़ों की लागत से करीब 10 किलोमीटर के बहुप्रतीक्षित सड़क मार्ग के निर्माण का कार्य आप सभी जनता जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति में शुरू कराया गया है। उक्त सड़क के निर्माण से कई ग्राम पंचायतों के लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों, किसानों, व्यापारियों सहित सर्व समाज के उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं आप सभी लोग संचालित योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button