Chattisgarh News जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का होगा समापन
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चाम्पा 12 फरवरी 2023/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 का समापन आज 12 फरवरी को सायं 4 बजे हाई स्कूल मैदान जांजगीर में जांजगीर-चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों का संवाद उन्नत नश्ल पशु प्रदर्शनी एवं कृषि यंत्रो क जीवन्त प्रदर्शनी, दोपहर 12 बजे जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे से स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुति, सायं 5 बजे से अनुराग धारा श्रीमती कविता वासनिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत एवं रात्रि 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में श्री गोविन्द राठी (शुजालपुर), श्रीमती पद्मिनी शर्मा (दिल्ली), श्री मनवीर मधुर (मथुरा), श्री मीर अली मीर (रायपुर), श्री हीरामणी वैष्णव (कोरबा), श्री रमेश विश्वहार (रायपुर) और बंशीधर मिश्रा (अकलतरा) द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।

Subscribe to my channel