IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

Rajasthan News अब सीकरवासियों को भी जनता क्लिनिक की सौगात

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर. राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के कई क्षेत्रों में खोले गए जनता क्लिनिक की सौगात अब शिक्षानगरी को भी मिल गई हैं। मोहल्ला कुरैशियान वार्ड 38 में रविवार को लिमरा मेडिकल एजुकेशन व वेलफेयर सोसायटी भवन में जनता क्लिनिक का उदघाटन हुआ।

कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्र पारीक, सभापति जीवण खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, उप सभापति अशोक चौधरी व सीएमएचओ निर्मल सिंह एवं पार्षद तस्लीम बानो ने शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक पारीक ने कहा कि सीकर शहर में वार्ड 38 और छह में जनता क्लिनिक की सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है। सभापति जीवण खां ने कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने के लिए बजट में कई घोषणाएं की है। उन्होंने समाज केअल्पसंख्यक छात्रावास व विद्यालय को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाए। वहीं जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कांग्रेस सरकार का बजट हर लिहाज से सभी सरकारों के लिए एक मॉडल है। इससे पहले सुबह विधायक आवास पर शहर के विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिनी सचिवालय सहित अन्य सौगात दिलाने पर विधायक पारीक व सभापति का अभिनंदन किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button