Madhya Pradesh News भाजपा ने की गांव चलो अभियान की शुरुआत।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा टोकखुर्द देवास मध्य प्रदेश
भाजपा के 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और नेता गांव में प्रवास कर रहे हैं एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है।
इसी अभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गाँव चलो अभियान के तहत सोनकच्छ विधानसभा के बूथ क्रमांक 30 पर मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं उज्जैन भाजपा जिला प्रभारी सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर पार्टी द्वारा बूथ पर करने वाले 18 करणीय कार्य के बारे में जानकारी दी एवं पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की।
इस प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठा चुके लाभार्थीयो ने भी अपने अनुभव को भी साझा किये। आर्य ने कहा पात्र लोग सरकार की महत्ती योजनाओं का लाभ उठाये। प्रवास के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा योजना का लाभ उठाने में जनता को आ रही दिक्कतों का निराकरण भी करेंगे। साथ ही उन्होंने बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक लेकर संवाद किये और कहा वोटर से संपर्क के साथ ही गावों में तमाम वर्ग के ऐसे लोग है जो भाजपा से नहीं जुड़े हैं उनको जोड़ा जाए। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष हिम्मत सिंह राजपूत,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनसिंह खिंची ,बूथ समिति सदस्य व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel