Uttar Pradesh News जैतपुर महोबा दलित व्यक्ति पर हुआ जानलेवा हमला, कहे जातिसूचक शब्द
घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही

रिपोर्टर अभिनय सिंह चंदेल महोबा उत्तर प्रदेश
पीड़ित ने लगायी पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार
थाना कुलपहाड़ के जैतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम रिखवाहा में एक दलित जाति के व्यक्ति के ऊपर उस समय जानलेवा हमला बोल दिया जब वह अपने खेत से घर जा रहा था घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई बल्कि पीड़ित ने चौकी पुलिस पर आरोप लगाया कि चौकी पुलिस राजीनामा का दबाव बना रहे हैं ग्राम रिखवाहा थाना कुलपहाड़ जिला महोबा का निवासी गोविंद पुत्र अमर दास ने पिता के साथ ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 04.02:2023 समय करीब 09:00 बजे रात्रि को प्रार्थी अपने पिता को खेत से खाना देकर घर वापस आ रहा था, जैसे ही माता के मढिया के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाये बैठे दयाशंकर पुत्र ग्यासी नाई, रामस्वरूप नायक पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी ग्राम भदरवारा अपने हाथों में लाठी व कुल्हाडी लिये मिले, प्रार्थी को रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज कर बोले कहा से आ रहा है।

मैने गाली देने से मना किया तो दयाशंकर ने हाथ में लिये कुल्हाडी से व रामस्वरूप ने लाठी से मुझे मारा, कुल्हाड़ी मेरी गर्दन में लगी तथा लाठी चेहरे पर लगी, जिससे मैं गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस प्रकार प्रार्थी को लगभग तीन चोटे आयी. पीछे से आ रहे प्रार्थी के बुआ का लडका ने मेरे चिल्लाने पर ललकारा तो ये सभी लोग जान से ना की धमकी देते हुये चले गये तथा मौके पर मुकेश पुत्र धनपत अहिरवार भी था उसने भी बचाया। प्रार्थी व प्रार्थी के पिता घटना की रिपोर्ट करने रात में ही थाना कलपहाड़ गये थे लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। प्रार्थी व उसका परिवार भयभीत है, जानमाल का खतरा बना हुआ है उपरोक्त लोग गुण्डा किस्म के व्यक्ति है। प्रतिदिन गांव में दारू पीकर आतंक करते है। प्रार्थी भयभीत है कि उसके परिवार के साथ किसी भी घटना को अंजाम दे सकते है।




Subscribe to my channel