ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा झुंठा मनाया गया सरसों कि फसल में प्रक्षेत्र दिवस

रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ ब्यावर राजस्थान 

झुंठा ब्यावर – कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर ब्यावर द्वारा ग्राम झूँठा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन के अंतर्गत रबी ऋतु की बुवाई हेतु सरसों फसल की सरसों अनुसन्धान निदेशालय सेवर भरतपुर द्वारा वर्ष 2020 में विकसित उन्नत किस्म डी. आर. एम. आर. 1165-40 (रुकमणी) का क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन दिया गया था केवीके रायपुर द्वारा ग्राम झूँठा में प्रगतिशील किसान पूना राम चौधरी के खेत में सरसों का प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में ग्राम के 60 कृषक एवं कृषक महिलाएं उपस्थित रही
इस कार्यक्रम में केंद्र के प्रसार विशेषज्ञ डॉ निधि ने कृषकों को इस किस्म कि महत्त्वता के बारे में बताया तथा उन्नत किस्मों को अपनाकर अधिक से अधिक उत्पादन लेने हेतू प्रेरित किया

इसी कार्यक्रम में केंद्र के कृषि एवं पशु विशेषज्ञ श्री नितेश शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे कृषकों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान गुणवता पूर्वक उपज प्राप्त कर सकता है
इस कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी श्री विक्रम सिंह ने किसानो को कृषि विभाग कि महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया। प्रक्षेत्र दिवस मे ग्राम के पधारे प्रगतिशील कृषकों ने बताया की पहले हम हमारे ही खेत का पुराना बीज काम में लेते थे तथा ना ही बीज उपचार करते थे कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिकों ने हमारे ग्राम का चयन करके सरसों की फ़सल का प्रदर्शन लगाया तथा हमे वैज्ञानिक सरसो उत्पादन तकनीक की जानकारी मिली जिससे हमारी बोई हुई फसल अच्छी हुई
कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के कार्यक्रम सहायक विकास कुमार ने किया इसी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र की प्रसार गतिविधियो से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए प्रेरित किया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button