ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News जजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुट जाए-डॉ. अजय सिंह चौटाला

महेंद्रगढ़ के विभिन्न गांवों में जजपा अध्यक्ष ने की जनसभाएं, पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अब कम ही समय रह गया है इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव तैयारियों में जुट जाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए जेजेपी को और मजबूती प्रदान करें।
उक्त आह्वान जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ हलके के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांवों में पहुंचने पर डॉ अजय सिंह चौटाला का फूल-मालाओं एवं पगड़ियां पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर वे ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को जाना।


अजय चौटाला ने शुक्रवार को गांव सुरेहती पिलानियां, निंबी छाजियावास, खेड़की, नांगल हरनाथ, मालड़ा एवं बसई गांवों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने 15 साल का बनवास काटा है और सत्ता से दूर रहे हैं, लेकिन आप लोगों के प्यार, सहयोग एवं समर्थन के बल पर जींद की धरती से छह साल पहले जो बीज बोया था, उसके बलबूते पार्टी को दस सीटें मिली और इन दस सीटों के दम पर राज-काज में हिस्सेदारी निभाने में कामयाब रहे।
उन्होंने कहा कि पहले कोरोना महामारी तथा बाद में किसान आंदोलन के कारण लोगों के संपर्क में नहीं रह पाए थे, लेकिन अब जो समय बचा है, उसमें उस कमी को दूर किया जाएगा तथा सवाया करके लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान विरोधियों की चाल थी कि दुष्यंत चौटाला से इस्तीफा मांगा जाए, तब हमने कहा था कि यदि दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे से समाधान होता है तो अकेला दुष्यंत नहीं, जजपा के सभी दस विधायक इस्तीफा देने को तैयार है, लेकिन किसी समस्या का समाधान इस्तीफा नहीं होता, बल्कि आपस में मिल-बैठकर बातचीत करने से होता है। अजय चौटाला ने कहा कि इस्तीफा तो सिमरनजीत कौर बादल तथा उनके अनुज अभय सिंह चौटाला ने भी दिया था, लेकिन इससे समाधान हुआ क्या? उन्होंने कहा कि यह सब विरोधियों की चाल थी, जिसमें वे कामयाब नहीं हो पाए।
डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वह पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत करे और पार्टी के लिए पहले से ज्यादा बहुमत जुटाएं। उन्होंने कहा कि उन्हीं की बदौलत आज पार्टी सत्ता में सहयोगी की भूमिका निभा प्रदेश के हर वर्ग युवा, किसान, महिला, बुजुर्ग व व्यापारी हित में फैसले ले रही है। अब भविष्य में लोकसभा व विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए हमारी पार्टी अपने स्तर पर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में ही हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अजय चौटाला ने कहा कि युवाओं में सर्वाधिक ऊर्जा होती है इसलिए संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और 36 बिरादरी को सभी छोटे-मोटे गिलवे शिकवे भूलाकर एकजुटता से काम करना होगा। ऐसा करने पर ही सहयोगी की बजाय सत्ता की चाबी आपको मिल सकती है। इसके लिए बूथ वाइज युवाओं की टीम तैयार करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, राव रमेश पालड़ी, भिवानी के जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा, महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, सिकंदर गहली, सुविधा शास्त्री, रविंद्र गागड़वास, संजीव तंवर, अशोक सैनी, राजकुमार खातोद, विरेंद्र बनिहाड़ी, महेंद्र बडेसरा, हरचंद तोबड़ा, बेदू राता, संदीप बारड़ा, विष्ण सरपंच, जॉनी तंवर, पवन नंबरदार, योगी आदलपुर, अमित आकोदा, उर्मिला यादव, रामकुमार मकसूसपुर, कैलाश पालड़ी, लक्की सोनी, कैलाश पालड़ी, दिनेश, विरेंद्र घाटासेर, विजय छिलरो, धर्मबीर यादव, लक्की सरदार, धीरज शर्मा, लीलाराम कालबा, दीपक यादव एवं प्रवीण आदि मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button