ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News कोहरे मे अनियंत्रित होकर कार पेड से टकराई, एक की मौत, तीन घायल।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, भादरा के गांव निनाण मे देर रात करीब तीन बजे घने कोहरे मे अनियंत्रित कार एक पेड से टकरा गई। इसमे बालसामनद के रहने वाले 22 वर्षिय मनप्रीत कि मौत हो गई ।जबकि इसके दोस्त मनोज,रवि व विवेक घायल हो गए है।कार के एयर बैग खुलने से चालक मनोज की जान बच गई। बता दे की मनजीत गांव मे किरयाणा की दुकान चलाता था।वह अविवाहित था इसका एक भाई हे पिता किसान है। भिरानी थाना से आई औ विजेंद्र के अनुसार चुरू के गांव साहवा मे चारो दोस्त मोनू की शादी मे शामिल होने गऐ थे।वहा से कार मे सवार होकर वापस हिसार लौटते समय भादरा के गांव निनाण मे घने कोहरे मे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टक्करा गई थी।कार के एयर बैग खूल गए थे।इसमे चालक मनोज, विवेक और रवि को ज्यादा चोटे नही लगी मगर मनप्रीत गभीर घायल हो गया था।इसे अस्पताल मे दाखिल करवाया था जहा पर ईलाज मे उसने दम तोड दिया था।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button