ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News मीणा समाज का धोद पुलिस थाने पर धरना

रामधन मीणा के हत्यारों को तुरन्त गिरफ्तारी और न्याय की माँग

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

धोद-सीकर । मीणा समाज के मातृ-संगठन राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के जिला सीकर एवँ नीमकाथाना के जिला महामंत्री बाबूलाल काँवट के नैतृत्व में मीणा समाज के पदाधिकारियों एवँ नागरिकों ने सिहोट बड़ी के रामधन मीणा के हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तारी और न्याय की माँग के साथ धोद पुलिस थाने के सामने सैकड़ों लोगों के साथ धरना शुरू कर दिया है।
जिला महामंत्री बाबूलाल काँवट ने बताया कि रामधन मीणा की सोमवार रात निर्मम हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने आज तीन दिन तक ना तो हत्यारों को गिरफ्तार किया है और ना हो वारदात का खुलासा किया है इससे मीणा समाज औऱ सर्वसमाज में आक्रोश व्याप्त है। आज धरना स्थल से पुलिस अधीक्षक एवँ उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की माँग की। मृतक के भाई विद्याधर मीणा ने प्रशासन को मौके पर बताया कि रामधन मीणा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अन्ति संस्कार नहीं करेंगे।
धरना स्थल से माननीय मुख्यमंत्री एवँ जिला प्रशासन के समक्ष मीडिया के माध्यम से तीन माँग रखी है – (1) हत्यारों की अविलम्ब गिरफ्तारी की जाई, (5) आदिवासी मीणा समाज के मृतक रामधन मीणा के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए तथा, (3) मृतक की विधवा पूजा मीणा को सरकारी नोकरी दी जाए। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज़ किया जाएगा।
धरना स्थल पर जिला उपाध्यक्ष रामकरण मीणा, खंडेला संरक्षक तरादास मीणा, अध्यक्ष सायरमल मीणा, धोद महामंत्री रामनिवास मीणा, संयोजक तोफान मीणा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मीणा, लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष सज्जन मीणा, दांतारामगढ़ अध्यक्ष मदनसिंह मीणा, बनवारी मीणा उदयपुरवाटी इत्यादि धरने पर बैठे हुए है तथा कल सीकर, झुंझुनूं और नीमकाथाना जिलों की सभी तहसीलों से मीणा समाज तथा सर्वसमाज को ज़्यादा से ज्यादा संख्या में धरनास्थल पर पहुँचने का आह्वान किया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button