
रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली, बिहार
बिहार राज्य के वैशाली जिला अंतर्गत चेचर घाट स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा के दर्शन हेतु उमड़ पड़ी।
भीड़ भाड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन पूर्ण रूप से चाक चौबंद थी। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री हरिंद्र गिरी के नेतृत्व में पूजा तथा रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। वहीं मौजूद एक पुजारी श्री शीत बाबा ने बताया कि कोरोना काल में भक्तों की संख्या में कमी आई थी लेकिन अब फिर से मंदिर भक्तों की भक्ति से जगमगा उठी है।

मंदिर से शिव बारात रैली भी निकाली गई, जिसमें भक्त भूत प्रेत आदि की वेश भूषा बना कर शामिल हुए। रैली में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन भी साथ साथ चल रही थी। प्रति वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भीड़ होती है।



Subscribe to my channel