ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नीमकाथाना में हादसा चालक व ईएमटी ने कूदकर बचाई जान

चलती 108 एंबुलेंस में लगी आग

रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना शहर में स्थित आरओबी पर शुक्रवार रात चलती 108 एंबुलेंस में आग लग गई। एंबुलेंस के सामने से धुआं उठता देख चालक रामसिंह यादव व ईएमटी रमेश सैनी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ ही मिनट बाद एंबुलेंस में पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना पर एसडीएम बृजेश कुमार ने मौके पर दमकल भिजवाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जल चुकी थी।

चालक रामसिंह ने बताया कि एंबुलेंस सुबह खराब होने से ऑफ रोड थी। शाम को रींगस से आए मैकेनिक ने गाड़ी को ठीक किया। इसके चालक ईएमटी के साथ एंबुलेंस का ट्रायल लेने के लिए आरओबी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से एंबुलेंस में आग लग गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। वहीं आरओबी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button