ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कस्तूरबा गॉंधी बालिका छात्रावास का पत्रकारों ने किया निरीक्षण सुचारू रूप से संचालित

ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

बैराड़ : – खबर शिवपुरी जिले के बैराड़ से निकलकर सामने आ रही है कस्तूरबा गॉंधी बालिका छात्रावास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैराड़ का पत्रकारों की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण सुचारू रूप से संचालित पाया गया जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहने वाली बालिकाएं बहुत ही खुश रहती नजर आई जब पत्रकारों द्वारा छात्रों से उनकी पढ़ाई खाना पीना रहना सर्दियों के समय में रजाई कंबल और नहाने धोने के लिए सावन सरफ पानी व भोजन की व्यवस्था सही समय पर उपलब्ध और अच्छी बताई गई

पत्रकारों की टीम द्वारा बालिकाओं से पूछा गया तो उन्होंने खुश होकर और एक प्रसन्नता के साथ बताया कि हमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है सारी सुख सुविधा सही टाइम पर और अच्छी मिल रही हैं इन सारी सुख सुविधाओं को देखते हुए पत्रकारों को भी बहुत खुशी हुई और बालिकाओं से पूछा कि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो बताने का कष्ट करें तो बालिकाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे लिए खेलकूद का सामान नहीं है जैसे की चिड़िया बल्ला बैट बॉल आदि प्रकार का सामान जिससे हम खेले नहीं पाती हैं

और हमारे कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में ग्राउंड के लिए काफी जगह है मगर उसमें पत्थर गड्ढे झाड़ पड़े हुए हैं जिसकी सफाई कर कर हमारे लिए एक छोटा सा ग्राउंड बनवा दिया जाए हमारे लिए खेलकूद के सामान की भी व्यवस्था कराई जाए और छात्राओं में बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैराड़ में हमारी पढ़ाई भी अच्छे तरीके से कराई जाती है हम खुश हैं हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है जब इस संबंध में पत्रकारों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैराड़ के संकुल प्राचार्य दिनेश कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं खेलकूद के समान और ग्राउंड की सारी व्यवस्थाएं करने का प्रयास मैं लगा हुआ हूं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button