ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News भैरोगंज के 25 वर्षीय युवक ने माँ के सामने की खुदकुशी

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश 

सिवनी। नगर के गोंडी मोहल्ला, महामाया वार्ड, भैरोगंज निवासी 25 वर्षीय युवक सचिन बसगोत्रा पिता घसीटा बसगोत्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन बसगोत्रा मजदूरी करता था। सोमवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे जब सचिन का बड़ा भाई संजय बाहर से काम करके जब वह अपने घर पहुंचा तो घर का दोनों दरवाजा अंदर से बंद पाया। वही संजय ने अपनी मां को आवाज दिया, बुजुर्ग मां भी उसी कमरे में थी, जिस कमरे में सचिन ने फांसी लगाई थी। 62 वर्षीय मां मिथिलेश पिछले 5 साल से लकुवा ग्रस्त है। मां पलंग में लेटी है, उठ नही पाती न ही जोर से आवाज दे पाती है। उसी कमरे में पुत्र ने मां की आंखों के सामने ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
संजय ने घर की खिड़की से जब देखा तो वह हड़बड़ा गया। तुरंत दरवाजा तोड़कर वहां अंदर घुसा। घर की स्थिति देख सभी दंग रह गए। घसीटा बसगोत्रा के चार पुत्र हैं। जिसमें सचिन छोटा है। बड़ा पुत्र संतोष ससुराल गया था। वही राजेंद्र बसगोत्रा व संजय भी काम पर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button