ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी थाना चोलापुर में लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने युवक को पीटकर किया घायल, अज्ञात लोगों ने फूंकी बाइक

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत तराव गांव के समीप रविवार की देर रात तीन बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने युवक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहीं, भागने में हमलावरों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी
जानकारी के मुताबिक, तरांव गांव निवासी स्वतंत्र सिंह उर्फ तांडक सिंह को तीन बाइक से आए आधा दर्जन युवक लाठी- डंडे से पिटाई करने लगे। स्वतंत्र की पिटाई होते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान हमलावरों की एक बाइक मौके पर छूट गई जिसे अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रात में साढ़े नौ बजे आधा दर्जन की संख्या में मनबढ़ युवकों ने मेरे घर पर चढ़कर गाली-गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। मेरे शोर मचाने पर सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button