IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News विकास यात्रा जनकल्याण व विकास के लिए बनी मददगार केन्द्रीय मंत्री श्री यादवअजयगढ़ में हितग्राही महासम्मेलन का हुआ आयोजन

रिपोर्टर सत्यव्रत मध्य प्रदेश

33 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
छोटी फील्ड मैदान का नाम अजयपाल स्टेडियम करने की घोषणा प्रदेश सरकार की विकास यात्रा गरीब व आमजन के कल्याण तथा विकास के लिए मददगार साबित हुई है। यह यात्रा विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। इसके माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच आम जनता तक सुनिश्चित हो रही है। हितग्राहियों को पारदर्शी तरीके से समय सीमा में हितलाभ की राशि का भुगतान भी सुलभ हुआ है। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने यह बात अजयगढ़ के छोटी फील्ड मैदान में आयोजित विकास यात्रा व हितग्राही महासम्मेलन के मौके पर मुख्य अतिथि की हैसियत से कही। उन्होंने छोटी फील्ड मैदान का नाम अजयपाल स्टेडियम करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन व हितग्राहियों की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने आम जनता को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीब जनता के कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की रही हैं। जनधन खातों के जरिए गरीबों तक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ पहुंच रहा है। डिजिटल तकनीक व नवाचारों की भी देश की तरक्की में अहम योगदान है। आजादी के अमृत महोत्सव काल में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। महिला सशक्तिकरण के लिए इस वर्ष के आम बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से महिला स्वसहायता समूह को आगे बढ़ाने व मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। वित्तीय साक्षरता व समावेशन और एफपीओ की अवधारणा से कृषकों और पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में सभी समाज के लिए उन्नति की परिकल्पना की गई है। युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए भी योजना बनाई गई है। युवाओं को आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और डिजिटल क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा जाएगा।

एनएमडीसी खदान संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पन्ना की एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना के लिए खदान संचालन के संबंध में वाइल्ड लाइफ अथाॅरिटी की स्वीकृति मिल चुकी है। निर्धारित नियमों की कुछ अनिवार्य शर्तों के पूर्णता की कार्यवाही के उपरांत खदान संचालन का कार्य पूर्ववत शुरू हो जाएगा। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जानवर की सुरक्षा के साथ पर्यटन गतिविधियां संचालित कर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री ने अजयपाल किला तक रोड के चैड़ीकरण का प्रस्ताव प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही की बात कही। साथ ही हरसा मोड़ से सलैया तक सड़क निर्माण में वन अवरोध संबंधी समस्या का निराकरण कराने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण के क्षेत्र में भी विशेष कार्य किए गए हैं। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि महासम्मेलन मंे लोकार्पित कार्यों का जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलने लगेगा। भूमिपूजन वाले कार्यों को अविलंब शुरू कराया जाएगा। महिलाओं के लिए आगामी दिनों में शुरू होने वाली लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को गति दी है। इससे गरीब आदमी के जीवन स्तर में बदलाव आया है। आमजनता की ओर से उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के अजयगढ़ आगमन पर आभार माना।

खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अजयगढ़ में निरंतर विकास के लिए सतत् प्रयासरत हैं। आज 220 के.व्ही. के पाॅवर स्टेशन के भूमिपूजन उपरांत कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इससे जनता को लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ही पन्ना और चंदला को भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। नहरपट्टी रोड का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही डामरीकरण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इससे यह सड़क संबंधित ग्राम पंचायतों की जीवनरेखा भी साबित होगी। सिंहपुर-कालिंजर सड़क बन जाने से आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल चुकी है। अन्य सड़क व पुल-पुलियों का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष पन्ना नेशनल पार्क के अकोला-रमपुरा गेट शुरू करवाने की मांग रखी। साथ ही कहा कि बफरजोन का क्षेत्र लोगों की सुविधा के लिए सीमित किया जाए। अवैध उत्खनन पर त्वरित कार्यवाही की बात भी कही। मंत्री ने कहा कि वन व्यवस्थापन के पट्टे की फीडिंग का कार्य आज से ही प्रारंभ हो गया है।आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामकिशोर नानो कांवरे  ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिली है। गत 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में 1 लाख 8 हजार से अधिक हितग्राहियों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा है। विकास यात्रा के माध्यम से भी सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। 33 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात केन्द्रीय मंत्री द्वारा हितग्राही महासम्मेलन में 33 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस दौरान नगर परिषद अजयगढ़ के 1 हजार 430 हितग्राहियों के बैंक खातों में विभिन्न हितलाभ की 32 लाख रूपए की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। 52 स्वसहायता समूह की महिलाओं को 1 करोड़ 44 लाख रूपए का चेक भी प्रदान किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य पर वनमण्डल उत्तर अंतर्गत ग्राम वन समिति बरकोला, बड़खेरा और टपरिया को पुरस्कृत किया गया। अन्य हिताग्रहियों को भी विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों द्वारा मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री यादव को जिले में ओेडीओपी के तहत चयनित आंवले का पौधा भेंट किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने कन्यापूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोक गायिका संजू बघेल द्वारा आकर्षक गीत की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम स्थल पर शासकीय विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक प्रदर्शनी भी लगाई गई। केन्द्रीय मंत्री के आगमन पर अजयगढ़ में बाइक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह यादव, नगर पालिका पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, नगर परिषद अजयगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सीता गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य वन संरक्षक श्री संजीव झा, कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, डीएफओ श्री पुनीत सोनकर, जिला पंचायत सीईओ श्री संघ प्रिय सहित हरप्रसाद पटेल, उमेश सोनी, सतानंद गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार ने किया। सुशील त्रिपाठी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button