ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News फव्वारा चौक पर रात 12 बजे टकराई कार आग लगने से दो युवक झुलसे।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार देर रात करीब 12 बजे एक कार फव्वारा चौक पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके कारण गाड़ी में आग लग गई। अन्दर फंसे दो युवकों को पुलिस कर्मचारियों और राहगीरों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।देर रात 12 बजे के करीब एक कार आई जी चौक पर जा टकराई।कार में जींद के उचाना का कार्तिक अपने दोस्त के साथ जा रहा था टक्कर लगने के कारण कार में सकिट से आग लग गई। गाड़ी लाख होने के कारण दोनों युवक अन्दर ही फस गए।कुछ दुरी पर जा रही पीसीआर पुलिस कर्मचारियों ने दोनों युवक को बाहर निकाला। दोनों युवकों के सिर पर दोनों युवकों को चोट लगी थी और थोडे झुलस गए थे। दोनों युवकों को राहगीरों और पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद कार धू-धू कर के जलने लगी। गनीमत रही कि दोनों को सकुशल बाहर निकल लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button