ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News तीन दिनों से लापता बरेली निवासी युवक का शव दोबाट, धारचुला के पास कोतवाली धारचुला पुलिस ने किया बरामद

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ उत्तराखंड

विगत तीन दिवस पूर्व एक व्यक्ति ने कोतवाली धारचुला में सूचना दी थी कि उसका दोस्त राजपाल पुत्र पंचम लाल निवासी परचवा सैजना, बरेली उ0प्र0, जो एन0एच0पी0सी0 में मजदूरी का काम करता था कमरे से निकला था, परन्तु वापस नही लौटा तथा उसका कुछ पता नही चल पा रहा है । सूचना के उपरान्त कोतवाली धारचुला पुलिस ने त्वरित उक्त गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी । दिनांक 10.01.2024 को उ0नि0 मेघा शर्मा मय कोतवाली धारचुला पुलिस को उक्त युवक की खोजबीन के दौरान, दोबाट के पास गहरी खाई में उसका शव बरामद हुआ । पुलिस द्वारा उक्त शव का रैस्क्यू कर मुख्य सड़क पर लाया गया । उक्त शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया । मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

#UttarakhandPolice #pithoragarhpoliceuttarakhand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button