उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जयश्रीराम के गगनभेदी उद्घोषों के साथ नगर भ्रमण को निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। मस्तक पर चन्दन के लेप के साथ अपने-अपने हाथों में ध्वज लेकर निकले रामभक्तों ने सम्पूर्ण नगर राममय कर दिया।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

सनातन धर्म के लिए गौरवान्वित पल भव्य श्रीराम मन्दिर अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री रामजन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा नगर भ्रमण हेतु निकाली गई। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति भरथना के तत्वाधान् में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह अमित मिश्रा के दिशा निर्देशन में कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण के श्री नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर से नगर भ्रमण को निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा को जिला संघ चालक राजेन्द्र सिंह द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

नगर के प्रमुख मार्गों जवाहर रोड, आजाद रोड, मन्दिर दानसहाय से वापस बजाजा लाइन चौराहा, सराय रोड, बालूगंज होते हुए पुराना भरथना स्थित शिव मन्दिर पर समापन हुआ। कलश यात्रा के दौरान मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयघोषों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर गूंज रहे संगीतमयी भजनों से सम्पूर्ण नगर राममय हो गया। इस अवसर पर नगर संचालक जे0के0 माहेश्वरी, नगर समन्वयक दुर्गेश अवस्थी, विभाग प्रचार प्रमुख अश्वनी शुक्ला, प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, प्रखण्ड मंत्री बृजेन्द्र शुक्ला, गोविन्द वर्मा, नागेश्वर राव, वेदप्रकाश, देवेश कुमार, ओमप्रताप सिंह गौर बण्टू, त्रिलोकी पोरवाल, अमित गुप्ता, अनीता सिंह, नवनीत गुप्ता, कृष्णहरि दुबे छोटू, प्रमोद गुप्ता, राजीव तिवारी, अनुराधा वर्मा विश्व हिंदू परिषद, डॉ अनीता सिंह, बिना शुक्ला, विमला देवी, कुमारी खुशबू, शशि, कमलेश देवी, सुषमा,रीता, कुसमा देवी,सीमा अक्षय तिवारी, पंकज दुबे, सुशान्त उपाध्याय, विवेक कुशवाह, श्यामू तिवारी, गोविन्द रावत, सुमेध अवस्थी, आशीष चौहान, शिवेन्द्र कठेरिया सहित सैकडों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button