Uttarakhand News सर्दी के मौसम में घने कोहरे में घटित होने वाली सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस ने वाहनों पर चिपकाये रिफ्लेक्टर टेप।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ उत्तराखंड
वर्तमान समय में सर्दी के मौसम में ठण्ड के कारण घने कोहरे में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में प्रदेश भर में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 04.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक यातायात, श्री प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में यातायात पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा जनपद मुख्यालय के आस-पास अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाये गये, सभी वाहन चालकों को सर्दी के मौसम में घने कोहरे व पाले वाले स्थानों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की हिदायत दी गयी।
Uttarakhand Police Kumaun Range Uttarakhand Police District Administration Pithoragarh My Pithoragarh City Pithoragarh Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate
#UttarakhandPolice #pithoragarhpoliceuttarakhand #UKPoliceHaiSaath #DriveSafe
Subscribe to my channel