Uttar Pradesh News निर्माणाधीन मैरिज हाल के छत गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत 10मजदूर दबे आलाधिकारी पहुंचे। रुद्रपुर गांव में बुधवार को निर्माणाधीन मैरिज हाल की छत गिरने के बाद जुटी हुई भीड़। सीएचसी लक्ष्मीपुर में घायल मजदूर को ले जाते लोग ।

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश
डीएम व एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा। महराजगंज/नौतनवां। कोल्हुई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रुद्रपुर में बुधवार को दिन में करीब चार बजे चार ईज की दीवार फटने से छत ढह गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई।लोग मजदूरो को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए। वहां का नजारा देखकर दंग हो गये। तलवे के नीचे दबे लोग बचाने के लिए सभी चिल्ला रहे हैं।
प्रशासन ने तत्काल जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकलवाया ।देर शाम तक बचाव राहत कार्य चलता रहा। जानकारी मिलने पर अफसर भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रलापुर गांव में एक मेरिज हाल की पांच हजार वर्ग मीटर की छत पिलर पर लग रही थी। जहां करीब 40मजदूर छत पर लगाने का काम कर रहे थे । छत का काम पूरा होने वाला ही था। तभी दीवार अचानक फट गई। और छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरता देख कर मजदूर भाग गए। जब कि मलबे में 12मजदूर दब गए इसकी जानकारी होने पर अगर बगल से काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों को भीड़ को देखकर नीचे दबे मजदूर को जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। इसके बाद बचाव कार्य में सभी लोग जुट गए। जिसमें अधिकांश मजदूरों को निकाल लिया गया। इसमें कुछ लोगों को हल्की छोटे आई थी। जेसीबी की मदद से जब मलवा हटाया गया तो नीचे दबे करीब दस लोगों को बाहर निकाला गया क ई मजदूर स्वयं बाहर ही प्रयास करके बाहर आ गये।देर शाम तक कुछ लोगों का पता नहीं चला तो उनके घरों में हाहाकार मचा हुआ था। बचाव कार्य में जुटे लोग मलबे में कुछ और लोगों के होने की आंशका जता रहे हैं। हाय करीब सात बजे एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गई। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरे के कारण बचाव कार्य करने में परेशानी हो रही थी। रुद्रलापुर गांव की घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। देर शाम डीएम अनुनय जा व पुलिस अधीक्षक सामेद्र मीणा भी घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य कर रही टीम को शीघ्र कार्य करने कू निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां रहा है। बचाव कार्य लिए के ई टीमें लगी है।