ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News लायंस क्लब राधे-राधे के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आर्यश्यामा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की नेत्र परीक्षण,दंत व ब्लड़ ग्रुप की जांच की गई।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
कस्वा के मोहल्ला आज़ाद रोड़ स्थित आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में लायंस क्लब राधे राधे के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित की टीम डॉ प्रभात,डॉ राज व श्रीभगवान कौशल द्वारा करीब एक सैकड़ा से अधिक छात्राओं का नेत्र,दंत व ब्लड ग्रुप चैक किया गया।

वही इससे पूर्व संरक्षक सुबोध दीक्षित,रविन्द्र मिश्रा ,अध्यक्ष नवीन पोरवाल, सचिव सुरेश चंद्र शारदा,कोषाध्यक्ष कुलदीप त्रिपाठी,भानु वर्मा,सुशांत उपध्याय, निशान्त पोरवाल,गोविंद माहेश्वरी,सहित पदाधिकारियों ने आये हुए सभी डॉक्टरों का प्रतीक चिन्ह व माला पहना कर स्वागत सम्मान किया।

Subscribe to my channel